Type Here to Get Search Results !

Current Affairs in Hindi 15 November 2024

0
Current Affairs in Hindi 15 November 2024

➼ हर साल 14 नवंबर को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में बाल दिवस मनाया जाता है।

➼ भारतीय मूल की 'तुलसी गाबार्ड' को अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय खुफिया निदेशक (US Intelligence Chief) के रूप में नियुक्त किया है।

➼ ब्रिटिश लेखिका 'सामंथा हार्वे' ने वर्ष 2024 का बुकर पुरस्कार अपने पहले अंतरिक्ष आधारित उपन्यास 'ऑर्बिटल' के लिए जीता है।

➼ '43वां भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला' 14 नवंबर से नई दिल्ली में शुरू हुआ है। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल इस 14 दिवसीय आयोजन का उद्घाटन करेंगे।

➼ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 नवंबर से नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना की छह दिवसीय यात्रा पर रहेंगे।

➼ भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु कुमामोटो मास्टर्स जापान सुपर-500 टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स के राउंड ऑफ 16 में पहुंच गई हैं।

➼ सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत को सर्वोच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

➼ भारतीय नौसेना 21 से 22 नवंबर तक तटीय रक्षा अभ्यास 'सी-विजिल-24' का चौथा संस्करण आयोजित करेगी।

➼ हाल ही में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने छह मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्ति को रद्द कर दिया है।

➼ 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन की आधिकारिक वेबसाइट 12 नवंबर को विदेश मंत्री एस जयशंकर और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने संयुक्त रूप से लॉन्च की।


1. हाल ही में किस मंत्रालय ने नए जल (प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण) अधिनियम के तहत नए नियम अधिसूचित किए हैं?
उत्तर: पर्यावरण मंत्रालय


2. हाल ही में डोमिनिका ने किस देश के प्रधानमंत्री को सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार देने की घोषणा की है?
उत्तर: भारत के प्रधानमंत्री


3. हाल ही में कितने वर्षों के बाद केंद्र सरकार ने अंतर-राज्यीय परिषद की स्थायी समिति का पुनर्गठन किया है?
उत्तर: दो वर्ष


4. हाल ही में किस देश के व्यापार केंद्र का उद्घाटन नई दिल्ली में हुआ है?
उत्तर: रूस


5. हाल ही में भारत ने किस देश को पहली वायु रक्षा प्रणाली बैच भेजा है?
उत्तर: आर्मेनिया


6. निम्नलिखित में से किस तारीख को 'विश्व मधुमेह दिवस' मनाया जाता है?
उत्तर: 14 नवंबर


7. हाल ही में नवीन रामगुलाम किस देश के प्रधानमंत्री नियुक्त हुए हैं?
उत्तर: मॉरीशस


8. हाल ही में कहां भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला का 43वां संस्करण आयोजित हुआ है?
उत्तर: नई दिल्ली


9. हाल ही में आईआईटी मद्रास और _______ ने अंतरिक्ष यान थर्मल प्रबंधन के लिए अनुसंधान केंद्र शुरू किया है।
उत्तर: ISRO


10. भारतीय नौसेना राष्ट्रव्यापी तटीय रक्षा अभ्यास, 'सी विजिल-24' का _____ संस्करण आयोजित करेगी।
उत्तर: चौथा


11. प्रतिवर्ष किस तारीख को भारत में 'बाल दिवस' मनाया जाता है?
उत्तर: 14 नवंबर


12. हाल ही में कहां विधि और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ‘माँ-मदर’ नामक पुस्तक का विमोचन किया है?
उत्तर: नई दिल्ली


13. निम्नलिखित में से कहां 18वें ‘प्रवासी भारतीय दिवस’ सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा?
उत्तर: भुवनेश्वर


14. वर्तमान में भारत का सौर फोटोवोल्टिक उत्पादों का निर्यात कितना अरब डॉलर है?
उत्तर: दो अरब डॉलर


15. हाल ही में किसके द्वारा सिलवासा में स्वामी विवेकानन्द विद्या मंदिर का उद्घाटन किया गया है?
उत्तर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू



Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Bottom Post Ad

Show ad in Posts/Pages

WhatsApp