Type Here to Get Search Results !

Current Affairs in Hindi 23 November 2023

0
Current Affairs in Hindi 23 November 2024

1. हर वर्ष 22 नवंबर को ‘राष्ट्रीय क्रैनबेरी रिलेश दिवस’ मनाया जाता है।


2. दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 371 "बहुत खराब" श्रेणी में दर्ज किया गया।


3. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ‘बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी’ का पहला क्रिकेट टेस्ट मैच 22 नवंबर से पर्थ में शुरु हो रहा है।


4. पंजाबी रैपर शुभ को संयुक्त राष्ट्र द्वारा जलवायु सलाहकार का वैश्विक ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है।


5. अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट की सीईओ और पेशेवर रेसलर लिंडा मैकमोहन को शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है।


6. बिहार अप्रैल 2025 में खेलो इंडिया यूथ गेम्स और पैरा गेम्स की मेजबानी करेगा।


7. 55वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दूसरे दिन आज विभिन्न विधाओं, भाषाओं और देशों की 70 से अधिक फिल्में दिखाई जाएंगी।


8. अर्मेनिया अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन का 114वां पूर्ण सदस्य बन गया है।


9. भारत और मालदीव ने अपनी-अपनी मुद्राओं यानी रूपए और रूफिया में लेन-देन करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए।


10. इस वर्ष सितंबर में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से 18 लाख 81 हजार नए सदस्य जुड़े हैं।



1. 25वें हॉर्नबिल महोत्सव के लिए किन देशों को आधिकारिक भागीदार देश घोषित किया गया है?
उत्तर: जापान और वेल्स

2. निम्नलिखित में से कौन सा देश चार दशक बाद जनगणना कराएगा?
उत्तर: इराक

3. भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) के वर्तमान अध्यक्ष कौन हैं?
उत्तर: देबाशीष पांडा

4. न्यायमूर्ति डी. कृष्णकुमार को ______ उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया?
उत्तर: मणिपुर

5. विश्व मत्स्य दिवस प्रतिवर्ष किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर: 21 नवंबर

6. राफेल नडाल ने पेशेवर टेनिस से संन्यास ले लिया और वह किस देश से हैं?
उत्तर: स्पेन

7. मिस चार्म इंडिया 2024 का ताज किसे पहनाया गया है?
उत्तर: शिवांगी देसाई

8. नंदन कुमार झा _____ के अध्यक्ष चुने गए।
उत्तर: इंटरनेशनल माइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन

9. प्रोजेक्ट वीर गाथा 4.0 में 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 1.76 करोड़ से अधिक स्कूली छात्रों ने भाग लिया। प्रोजेक्ट वीर गाथा किस वर्ष शुरू किया गया था?
उत्तर: 2021

10. खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025' किस राज्य में आयोजित किया जाएगा?
उत्तर: बिहार

11. 21 नवंबर 2024 को रूस द्वारा लॉन्च की गई अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) द्वारा किस यूक्रेनी शहर को निशाना बनाया गया?
उत्तर: द्निप्रो

12. 55वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 20 से 28 नवंबर 2024 तक कहाँ आयोजित किया जा रहा है?
उत्तर: गोवा

13. हाल ही में इसरो ने 'गगनयान' मिशन के लिए किस देश की अंतरिक्ष एजेंसी के साथ समझौता किया है?
उत्तर: ऑस्ट्रेलिया

14. कौन सा देश आईसीए वैश्विक सहकारी सम्मेलन की मेजबानी करेगा?
उत्तर: भारत

15. कौन सा देश हाल ही में आईएसए (अंतराष्ट्रीय सौर संगठन) का पूर्ण सदस्य बन गया है?
उत्तर: आर्मेनिया

आज का सुविचार
"एक समय में एक काम करो, और ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमे डाल दो और बाकी सब कुछ भूल जाओ।"

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Bottom Post Ad

Show ad in Posts/Pages

WhatsApp