Type Here to Get Search Results !

Current Affairs in Hindi

0
Current Affairs in Hindi 29 December 2024

➼  'Congress Foundation Day' हर साल 28 दिसंबर को भारत में मनाया जाता है। आपको बताएं कि कांग्रेस का पहला अधिवेशन 28 दिसंबर 1885 को हुआ था।

➼  '11th Bhopal Science Fair' मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद और विज्ञान भारती द्वारा संयुक्त रूप से 27 से 30 दिसंबर तक जंबोरी मैदान में आयोजित किया जाएगा।

➼  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 दिसंबर को आकाशवाणी पर 'मन की बात' (Mann Ki Baat) कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम की 117वीं कड़ी होगी।

➼  हाल ही में मध्य प्रदेश के 'बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व' में फेस-44 की गणना शुरू हुई है। इसमें टाइगर रिजर्व के 9 परिक्षेत्रों में 640 स्थानों पर 1200 से अधिक ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। इस गणना के बाद आँकड़ों को एकत्रित कर वाइल्ड-लाइफ इंस्टीट्यूट देहरादून भेजा जाएगा।

➼  उत्तराखंड की 'साहसिक खेल' पर आधारित झांकी 'गणतंत्र दिवस परेड-2025' में कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित की जाएगी। इस झांकी में रॉक क्लाइम्बिंग, पैराग्लाइडिंग, बन्जी जम्पिंग, ट्रैकिंग जैसे साहसिक खेलों को प्रदर्शित किया जाएगा।

➼  निशानेबाजी में ओलंपियन 'विजयवीर सिद्धू' ने 67वीं राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है।

➼  भारत के बैंकों का लाभ लगातार छठे वर्ष 2023-24 में भी बढ़ा है। भारतीय रिजर्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार भारत के बैंकों की वित्तीय स्थिति मजबूत बनी हुई है और यह बैंकों के ऋण और जमा में लगातार वृद्धि से भी उजागर होती है।

➼  देश में 2023-24 में अब तक का सबसे अधिक कोयला उत्पादन हुआ है। वर्ष 2023-24 में कोयला उत्‍पादन वर्ष 2022-23 में 893.191 मिलियन टन की तुलना में 997.826 मिलियन टन हुआ है, जो कि लगभग 11.71 प्रतिशत अधिक है।

➼  भारतीय सेना दल 29 दिसंबर को 18वें बटालियन स्तर के संयुक्त सैन्य 'अभ्यास सूर्य किरण' में भाग लेने के लिए नेपाल रवाना हुआ है। इस दल में 334 सैनिक शामिल हैं। इस अभ्यास का आयोजन नेपाल के सलझंडी में 31 दिसंबर से 13 जनवरी 2025 तक होगा।


1. गणतंत्र दिवस परेड-2025 के लिए कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित की जाने वाली झांकी में किस राज्य की ‘साहसिक खेल‘ का भारत सरकार द्वारा अन्तिम चयन किया गया है?
उत्तर: उत्तराखंड

2. हाल ही में कहां ‘11वां विज्ञान मेला’ आयोजित किया गया है?
उत्तर: भोपाल

3. हाल ही में पुडुचेरी में ___ 'सुनामी स्मृति दिवस' मनाया गया है।
उत्तर: 20वां

4. केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहां भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की है?
उत्तर: नई दिल्ली

5. हाल ही में किसके द्वारा प्रगति की 45वीं बैठक की अध्यक्षता की गयी है?
उत्तर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

6. वित्त मंत्रालय के अनुसार, 2024-2025 वित्तीय वर्ष के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था वास्तविक रूप से लगभग कितना प्रतिशत बढ़ेगी?
उत्तर: 6.5%

7. निम्नलिखित में से किस तारीख को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन का 'स्पेडेक्स मिशन' लांच किया जायेगा?
उत्तर: 30 दिसंबर

8. हाल ही में किस देश के राष्ट्रपति द्वारा संसद को भंग कर दिया गया है?
उत्तर: जर्मनी

9. निम्नलिखित में से किस देश का राष्ट्रीय पक्षी 'बाल्ड ईगल' को घोषित किया गया है?
उत्तर: अमेरिका

10. प्रतिवर्ष किस तारीख को 'अंतर्राष्ट्रीय सेलो दिवस' मनाया जाता है?
उत्तर: 29 दिसंबर

11. हाल ही में जारी 'नेटवर्क रेडीनेस इंडेक्स' में कौन सा देश शीर्ष पर है?
उत्तर: अमेरिका

12. हाल ही में हीरो फ्यूचर एनर्जीज ने _____ में 29 मेगावाट की सौर परियोजना चालू करने की घोषणा की है।
उत्तर: कर्नाटक

13. हाल ही में किस देश के प्रतिनिधि सभा ने 'ऑनलाइन सुरक्षा संशोधन (सोशल मीडिया न्यूनतम आयु) विधेयक, 2024' पारित किया है?
उत्तर: ऑस्ट्रेलिया

14. आरबीआई ने एआई के नैतिक उपयोग के लिए एक फ्रेमवर्क विकसित करने के लिए कितने सदस्यीय समिति का गठन किया है?
उत्तर: 08

15. हाल ही में डाक विभाग ने किस देश के डाक प्रणाली में सुधार की शुरुआत की है?
उत्तर: भारत

16. किस शासक ने चित्तौड़ के ‘कीर्ति स्तम्भ’ का निर्माण करवाया था ?
उत्तर :- राणा कुम्भा

17. ‘इण्डिया डिवाइडेड’ नाम की पुस्तक के लेखक कौन थे ?
उत्तर :- डॉ राजेंद्र प्रसाद

18. शेरशाह के बाद और अकबर से पहले दिल्ली पर राज करने वाले हिन्दू राजा का नाम क्या था ?
उत्तर :- हेमू

19. ‘आर्य’ शब्द का शाब्दिक अर्थ क्या है ?
उत्तर :- श्रेष्ठ या कुलीन

20. ‘चरक संहिता’ नामक पुस्तक किस विषय से संबंधित है ?
उत्तर :- चिकित्सा

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Bottom Post Ad

Show ad in Posts/Pages

WhatsApp