जिले में संचालित 16 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के रिक्त 88 पदों पर संविदा भर्ती
विवरण
छ.ग. शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर के आदेश क्रमांक एफ 23-8/2020/20-दो/2061 नया रायपुर दिनांक 22.09.2023 तथा कलेक्टर एवं अध्यक्ष स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) संचालन समिति बलौदाबाजार-भाटापारा के चल साक्षात्कार विज्ञापन (संविदा भर्ती) पत्र क्रमांक /आं.मा./ संविदा नियुक्ति/विज्ञापन/2023/6060 बलौदाबाजार दिनांक 13.09.2023 एवं कलेक्टर एवं अध्यक्ष स्वामी आत्मानंद विद्यालय संचालन समिति की बैठक दिनांक 17.01.2025 में लिये गये निर्णय अनुसार बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में स्वीकृत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय (अंग्रजी माध्यम) की शालाओं के लिए निम्नानुसार अस्थायी रूप से संविदा कर्मियों (अंग्रेजी माध्यम) हेतु योग्यताधारी अंग्रेजी माध्यम के आवेदकों से आवेदन-पत्र आमंत्रित किये जाते हैं।
छ.ग. सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति नियम 2012) के अनुसार संविदा भर्ती में आरक्षण रोस्टर का पालन किया गया है। आवेदन निर्धारित प्रारूप मे ऑनलाईन आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि 28.02.2025 अपरान्ह 5.00 बजे तक है। डॉक के माध्यम से प्राप्त आवेदन मान्य नहीं होंगे। ऑनलाईन आवेदन हेतु लिंक जिले की वेबसाईट https://balodabazar.gov.in/ पर उपलब्ध है।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
प्रारंभिक तिथि | 17-01-2025 |
अंतिम तिथि | 28-02-2025 |
आयु सीमा
न्यूनतम आयु | 21 वर्ष |
अधिकतम आयु | --- वर्ष |
योग्यता
- आवेदकों के द्वारा कक्षा दसवीं एवं उच्चतर शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड/वि.वि. से अंग्रेजी माध्यम में होना अनिवार्य है।
- व्याख्याता पद हेतु निर्धारित योग्यता मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंको के साथ उत्तीर्णएवं बी.एड. प्रशिक्षण अनिवार्य है।
- शिक्षक पद हेतु निर्धारित योग्यता मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंको के साथ स्नातक उत्तीर्ण एवं बी.एड. प्रशिक्षण तथा (T.E.T.) पूर्व.मा. स्तर उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- कम्प्यूटर शिक्षक मान्यता प्राप्त वि.वि. से न्यूनतम 50% अंको के साथ कम्प्यूटर में स्नातक, बी.ई./बी.टेक
- (आई.टी/कम्प्यूटर साइंस), बी.सी.ए., बी.एस.सी. (आई.टी/ कम्प्यूटर साइंस), में होना अनिवार्य है)।
- व्यायाम शिक्षक - मान्यता प्राप्त वि.वि. से न्यूनतम 50% अंको के साथ स्नातक की उपाधि एवं बी.पी.एड. उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- सहायक शिक्षक हेतु निर्धारित योग्यता संबंधित संकाय मेन्यूनतम 50% अंको के साथ हायर सेकेण्डरी उत्तीर्ण एवं डी.एड./डी.एल.एड. प्रशिक्षण तथा (T.E.T.) प्राथमिक स्तर उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला मान्यता प्राप्त मण्डल/बोर्ड से विज्ञान संकाय में न्यूनतम 50% अंको के साथ हायर सेकेण्डरी उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- ग्रंथपाल मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक उत्तीर्ण एवं पुस्तकालय विज्ञान में डिग्री/डिप्लोमा उत्तीर्ण हो।
- प्रधान पाठक पूर्व मा.शा. मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर में न्यूनतम 50% अंको के साथ बी.एड. उत्तीर्ण साथ माध्यमिक स्तर का टी.ई.टी. उत्तीर्ण अनिवार्य है।
- प्रधान पाठक प्रा.शा. - मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक में न्यूनतम 50% अंको के साथ डी.एड/डी.एल.एड के साथ प्राथमिक स्तर का टी.ई.टी. उत्तीर्ण अनिवार्य है।
- राज्य शासन द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय हेतु समय-समय पर जारी निर्देशों के अधीन पंजीकृत सोसायटी विद्यालय के संचालन व शर्तों से संबंधित नियम/निर्देश जारी करेगी जो सर्वमान्य व सभी के लिए बाध्यकारी होगा
आवेदन शुल्क
सामान्य | ₹0 |
अन्य पिछड़ा वर्ग | ₹0 |
अनुसूचित जाति | ₹0 |
अनुसूचित जन जाति | ₹0 |
पद का नाम
- अधिसूचना का अवलोकन करे
पद संख्या
- 88
आवेदन प्रक्रिया
- आवेदन निर्धारित प्रारूप में ऑनलाईन आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि 28.02.2025 अपरान्ह 5.00 बजे तक है। डॉक के माध्यम से प्राप्त आवेदन मान्य नहीं होंगे। ऑनलाईन आवेदन हेतु लिंक जिले की वेबसाईट https://balodabazar.gov.in/ पर उपलब्ध है।
वेतन
- 22400 से 38100
इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले कृपया पूरी अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़ें।
महत्वपूर्ण लिंक