Type Here to Get Search Results !

Current Affairs in Hindi 12 January 2025

0
Current Affairs in Hindi 12 January 2025

➼ भारत में हर वर्ष 11 जनवरी को ‘राष्ट्रीय मानव तस्करी जागरूकता दिवस’ मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य मानव तस्करी के मुद्दे पर समाज में जागरूकता फैलाना है।


➼ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार 12 जनवरी को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर दिल्ली के भारत मंडपम में ‘विकसित भारत युवा नेता संवाद 2025’ में भाग लेंगे।

➼ उत्तर प्रदेश में अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शनिवार 11 जनवरी से तीन दिन का विशेष आयोजन प्रारंभ हो रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे और रामलला का अभिषेक करेंगे।


➼ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भुवनेश्वर के जनता मैदान में 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के समापन समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिए भारतीय वंशियों के विशिष्ट सदस्यों को ‘प्रवासी भारतीय सम्मान’ प्रदान किया।


➼ सऊदी अरब के जाने-माने भारतीय चिकित्सक ‘डॉ. सैयद अनवर खुर्शीद’ को ‘प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार 2025’ से सम्मानित किया गया है, जो भारत सरकार द्वारा प्रवासी भारतीयों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है


➼ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार 10 जनवरी को ब्रिटिश द्वीप ग्वेर्नसे में राष्ट्रमंडल देशों के संसद अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता


➼ राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने शुक्रवार 10 जनवरी को नई दिल्ली में विचार और नवाचार प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।


➼ हाल ही में DRDO ने एक मल्टी लेयरिंग कपड़े का सिस्टम डिजाइन किया है जिसे ‘HIMKAVACH’ नाम दिया गया है। इसकी खासियत यह है कि यह +20 डिग्री सेल्सियस से लेकर -60 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी सुरक्षा प्रदान करेगा।


➼ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार 10 जनवरी को प्रयागराज में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व संवेदनशील जनप्रतिनिधि ‘कमला बहुगुणा’ जी की प्रतिमा का अनावरण किया।


1. हाल ही में किस राज्य ने राज्य लोक प्रशासन संस्थान का नाम बदलकर डॉ. मनमोहन सिंह के नाम पर रखने की स्वीकृति प्रदान की है?
उत्तर: हिमाचल प्रदेश

2. किस राज्य सरकार ने युवाओं को सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बलों में भर्ती के लिए तैयार करने हेतु 'पार्थ' योजना शुरू की है?
उत्तर: मध्य प्रदेश

3. हाल ही में किस देश की संसद ने सेना प्रमुख जोसेफ औन को देश का नया राष्ट्रपति चुना है?
उत्तर: लेबनान

4. एयरो इंडिया 2025, एशिया का सबसे बड़ा एयर शो, 10 से 14 फरवरी तक कहां आयोजित किया जाएगा?
उत्तर: बेंगलुरु

5. हाल ही में 'कुंभवाणी' चैनल का उद्घाटन किसने किया है?
उत्तर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

6. हाल ही में किसको “प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार 2025” से सम्मानित किया गया है?
उत्तर: सैयद अनवर खुर्शीद

7. हेनले पासपोर्ट सूचकांक 2025 में शामिल 195 देशों में कौन सा देश पहले स्थान पर है?
उत्तर: सिंगापुर

8. भारत का पहला केबल आधारित रेल ब्रिज कहां बनकर तैयार हुआ है?
उत्तर: जम्मू-कश्मीर

9. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पहले ‘ग्रीन हाइड्रोजन हब परियोजना’ की आधारशिला कहां रखी है?
उत्तर: विशाखापट्टनम

10. थर्ड आई एशियन फिल्म महोत्सव में किस देश की फिल्म 'द ब्लैक डॉग' का प्रदर्शन किया जाएगा?
उत्तर: चीन

11. 10 जनवरी से 'थर्ड आई एशियन फिल्म फेस्टिवल' का शुभारंभ कहां हुआ है?
उत्तर: मुंबई

12. हाल ही में पुदुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने विदेश मंत्री से हिरासत में लिए गए मछुआरों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाने का आग्रह किया है।
उत्तर: पुदुचेरी

13. स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बी वाग्शीर की कमीशनिंग कहां नौसेना डॉकयार्ड में की जाएगी?
उत्तर: मुंबई

14. महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा 10 जनवरी को तीन दिवसीय चिंतन शिविर का उद्घाटन कहां किया गया है?
उत्तर: उदयपुर

15. हाल ही में किस देश ने अवैध प्रवासन को रोकने के लिए 'दुनिया का पहला' प्रतिबंध लगाया है?
उत्तर: ब्रिटेन


आज का सुविचार:
विश्वास एक ऐसे मित्र की भांति होता है, जिसके समर्थन से आप सारे संसार को जीत सकते हैं। इसलिए जीवन में हमेशा विश्वास को बनाये रखें।



Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Bottom Post Ad

Show ad in Posts/Pages

WhatsApp