Type Here to Get Search Results !

Current Affairs in Hindi 18 January 2025

0
Current Affairs in Hindi 18 January 2025

➼ इंडोनेशिया के राष्ट्रपति 'प्रबोवो सुबियांतो' 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। प्रबोवो सुबियांतो राष्ट्रपति के रूप में भारत की अपनी पहली यात्रा पर 25 जनवरी को भारत आएंगे।

➼ हर वर्ष 17 जनवरी को अमेरिका में ‘बेंजामिन फ़्रैंकलिन दिवस’ मनाया जाता है। फ्रैंकलिन एक राजनेता, राजनयिक, लेखक, वैज्ञानिक और आविष्कारक थे, जो औपनिवेशिक अमेरिका में सबसे बहुमुखी और प्रतिभाशाली व्यक्तियों में से एक थे और अमेरिकी स्वतंत्रता संघर्ष में अग्रणी व्यक्ति थे।

➼ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 17 जनवरी को नई दिल्ली में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का उद्घाटन करेंगे। भारत मंडपम में आयोजित यह देश का सबसे बड़ा मोबिलिटी एक्सपो है। इसका विषय है- सीमाओं से परे: भविष्य की ऑटोमोटिव मूल्य श्रृंखला का सह-निर्माण।

➼ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 17 जनवरी को वर्ष 2024 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रदान करेंगी। यह पुरस्कार पिछले चार वर्षों में खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को दिया जाता है।

➼ उपराष्‍ट्रपति ‘जगदीप धनखड़’ 17 जनवरी से लक्षदीप की तीन दिन की यात्रा पर रहेंगे। पदभार संभालने के बाद केंद्र शासित प्रदेश की यह उनकी पहली यात्रा होगी।

➼ वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात दिसंबर 2024 में 35.11 प्रतिशत बढ़कर दो साल के उच्चतम स्‍तर 3.58 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले वर्ष के इसी महीने में 2.65 बिलियन डॉलर था।

➼ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 18 जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 10 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 50 हजार से अधिक गांवों में संपत्ति मालिकों को स्वामित्व योजना (SVAMITVA SAMPATTI CARD) के तहत 65 लाख से अधिक संपत्ति कार्ड वितरित करेंगे।

➼ क्यूएस वर्ल्ड फ्यूचर स्किल्स इंडेक्स ने डिजिटल कौशल के लिए ‘भारत’ को कनाडा और जर्मनी से आगे दूसरे स्थान पर रखा है।

1. क्यूएस वर्ल्ड फ्यूचर स्किल्स इंडेक्स 2025 में, डिजिटल कौशल के लिए भारत को कौन-सा स्थान मिला है?
उत्तर: दूसरा

2. निम्नलिखित में से कब 8वें वेतन आयोग को लागू होने की संभावना है?
उत्तर: 01 जनवरी 2026 से

3. हाल ही में भारतीय नौसेना ने कहां 'नौसेना नागरिकों का वर्ष' समारोह आयोजित किया है?
उत्तर: नई दिल्ली में

4. हाल ही में कहां पहली बार सेना दिवस परेड को आयोजित किया गया है?
उत्तर: पुणे

5. हाल ही में ओडिशा सरकार आपातकाल के दौरान जेल गए लोगों को कितने हज़ार मासिक पेंशन की घोषणा की है?
उत्तर: 20,000 रुपये

6. जनवरी 2025 में, अमेरिकी सरकार ने कितने प्रमुख भारतीय परमाणु संस्थाओं पर लगे प्रतिबंध हटा दिए हैं?
उत्तर: तीन

7. प्लास्टिक मुक्त महाकुंभ के लिए _______ अभियान शुरू किया गया है।
उत्तर: वन प्लेट, वन बैग

8. निम्नलिखित में से किस देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में नवाफ सलाम को नियुक्त किया गया है?
उत्तर: लेबनान

9. हाल ही में थाईलैंड ने किस वर्ष तक प्लास्टिक कचरे के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है?
उत्तर: वर्ष 2025

10. हाल ही में किस पूर्वोत्तर राज्य में 'परशुराम कुंभ मेला 2025' का आयोजन किया जा रहा है?
उत्तर: अरुणाचल प्रदेश

11. हाल ही में किसके द्वारा वर्ष 2024 का राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रदान किया गया है?
उत्तर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

12. हाल ही में कहां संस्कृति का महाकुंभ नामक भव्य सांस्कृतिक उत्सव शुरू हुआ है?
उत्तर: प्रयागराज

13. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में ______ के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में तीसरे लॉन्‍च पैड-टीएलपी की स्थापना को स्वीकृति दी गई है।
उत्तर: आंध्रप्रदेश

14. निम्नलिखित में से किस देश के राष्ट्रपति भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे?
उत्तर: इंडोनेशिया

15. हाल ही में किसके द्वारा 'नाग मार्क 2 एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल' विकसित किया गया है?
उत्तर: DRDO

आज का सुविचार 
"भरोसा रखें… हम जब कहीं किसी का अच्छा कर रहे होते हैं, तब हमारे लिए भी कहीं कुछ अच्छा हो रहा होता है।"


Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Bottom Post Ad

Show ad in Posts/Pages

WhatsApp