WORDPAD
वर्डपैड का परिचय
माइक्रोसॉफ्ट वर्डपैड एक रिच टेक्स्ट एडिटर हैं, जिसे माइक्रोसॉफ्ट ने पहली बार माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 95 में शामिल किया और यह इसके बाद के सभी वर्जन में उपलब्ध हैं। वर्डपैड (WordPad) माइक्रोसॉफ्ट के नोटपैड की तुलना में बहुत अधिक कार्य करने में सक्षम है इसमें सामान्य टेक्स्ट एडिटर के अतिरिक्त अन्य फीचर्स जैसे डॉक्यूमेंट में ग्राफ़िक्स एड करना, टेक्स्ट को फॅार्मेट करना, पैराग्राफ फॉर्मेटिंग आदि शामिल हैं ।
Notepad और WordPad में अन्तर
• नोटपैड में टेक्स्ट एडिटर बहुत सरल है जबकि वर्डपैड टेक्स्ट एडिटर तुलना में अधिक उन्नत है।
• नोटपैड में नए पैराग्राफ बनाए जा सकते हैं, लेकिन कोई फॉर्मेटिंग ऑप्शन नहीं हैं, जबकि वर्डपैड में टेक्स्ट फोंट के साथ कई फॉर्मेटिंग ऑप्शन उपलब्ध हैं।
• नोटपैड में पिक्चर / ग्राफ़िक्स का उपयोग नहीं किया जा सकता जबकि उन्हें आसानी से वर्डपैड में इन्सर्ट और एडिट किया जा सकता है।
• टेक्स्ट-आधारित विकल्पों का उपयोग करने के लिए, नोटपैड सबसे अच्छा है, जबकि यदि अतिरिक्त सेवाओं की आवश्यकता है, तो वर्डपैड बेहतर विकल्प है।
WordPad Open
1. स्टार्ट बटन
2. रन कमांड
3. शॉर्टकट
TITLE BAR
विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम में प्रत्येक प्रोग्राम एक निश्चित प्रोग्राम विंडो के रूप में ओपन होता है. प्रोग्राम विंडो के सबसे ऊपर टाइटल बार होता है | वर्डपैड प्रोग्राम के टाइटल बार पर Document-WordPad प्रदर्शित होता है. फाइल को सेव करने पर फाइल का नाम दिखाई देने लगता है.
WordPad Button
वर्डपैड बटन, वर्डपैड विंडो का एक प्रमुख भाग है, यह बटन मेन्यू /टेब बार में होता है | इस बटन में वर्डपैड में बनाई जाने वाली फाईल के लिए कई विकल्प दिए होते है| इस ऑप्शन में फ़ाईल मेन्यू के अनुसार वर्डपैड डॉक्यूमेंट को सेव, ओपन, प्रिंट, आदि कार्य करने के लिए कमाण्ड दी गई है।
Quick Access Toolbar
क्विक एक्सैस टूलबार वर्डपैड में टाईटल बार में होता है. इसे शॉर्टकट की तरह उपयोग मे लिया जाता है. इस टूलबार में सामान्य रूप से काम आने वाली कमाण्ड को तेजी से एक क्लिक के द्वारा उपयोग किया जा सकता है। इसे यूज़र अपनी आवश्यकता अनुसार प्रयोग कर सकते हैं।
Ribbon
वर्डपैड रिबन में मेन्यू बार एवं टूलबार को संयुक्त कर दिया गया है। यह टाईटल बार के नीचे होता है, जो कि अलग-अलग टेब में बँटा हुआ है। इसके द्वारा वर्डपैड में विभिन्न कमाण्ड ऑप्शन्स का प्रयोग किया जाता है। इन कमांड को माउस द्वारा क्लिक करके अथवा कीबोर्ड द्वारा शॉर्टकट की से उपयोग किया जा सकता है।
Ruler bar
रूलर बार वर्डपैड विंडो में रिबन के नीचे एवं टैक्स्ट एरिया के ऊपर दिया गया है, इससे पेज मार्जिन एवं साइज़ का पता चलता है। वर्डपैड डाक्यूमेंट्स को बनाने से पहले या बाद में जितना पेज मार्जिन सेट किया जाता है, उतना मार्जिन दिखाने के लिए रूलर बार में दोनों तरफ यानि दांए तथा बांए तरफ रूलर स्टॉप लग जाता है। इसके बाद जो भी टेक्स्ट टाइप किया जाता है, वह इससे बाहर नही जाता है।
Work Area
वर्क एरिया / टेक्स्ट एरिया, वर्डपैड का सबसे महत्वपूर्ण भाग है, जिसमें डॉक्यूमेंट तैयार किया जाता है । यह वर्डपैड विंडो का सबसे बडा तथा मध्य भाग होता है। इसमें कीबोर्ड द्वारा टाइप करके फाइल तैयार की जाती है।
Status bar
स्टेटस बार, वर्डपैड विंडो में टेक्स्ट एरिया के नीचे होता है। इस बार में ज़ूम लेवल (Zoom Level) टूल होता है, जिसकी सहायता से पेज को आवश्यकतानुसार Zoom in तथा Zoom out किया जा सकता है।
Create a New File
वर्डपैड में एक नई फ़ाइल बनाने के लिए – फाइल मेनू पर क्लिक करें और फिर New पर क्लिक करें। की-बोर्ड शॉर्टकट CTRL+N के द्वारा भी न्यू फाइल विंडो को ओपन किया जा सकता है। वर्डपैड के वर्किंग एरिया में माउस पॉइंटर द्वारा क्लिक करके की-बोर्ड से आसानी से टाइप किया जा सकता है।
Save
सेव ऑप्शन पर क्लिक करने पर सेव डायलॉग बॉक्स दिखाई देता है, इस डायलॉग बॉक्स में फाइल को सेव करने हेतु लोकेशन / फोल्डर जिसमें फाइल को सेव करना होता है, को सिलेक्ट कर फाइल नेम बॉक्स में फ़ाइल का नाम टाइप करके फाइल को सेव किया जा सकता है। वर्डपैड डिफ़ॉल्ट रूप से फ़ाइलों को सेव करने के लिए .rtf या Rich Text Format फ़ाइल एक्सटेंशन का उपयोग करता है। लेकिन यह डॉक्यूमेंट को docx (Office Open XML), ODT (Open Document), .txt (Text) फॉर्मेट में भी सेव कर सकता हैं। की-बोर्ड शॉर्टकट CTRL+S के द्वारा भी फाइल विंडो को सेव किया जा सकता है।
Save as
यदि फाइल को किसी अन्य फॉर्मेट / टाइप में सेव किया जाना है तो Save as से फ़ाइल टाइप को सिलेक्ट कर अन्य फॉर्मेट में सेव किया जा सकता है।
Open a File
वर्डपैड में सेव की गई फ़ाइल को ओपन करने के लिए - फाइल मेनू पर क्लिक करें, और फिर ओपन पर क्लिक करें। वर्डपैड में टेक्स्ट फ़ाइल (.txt), रिच टेक्स्ट फ़ाइल (.rtf), Word डॉक्यूमेंट (.docx), और ओपन डॉक्यूमेंट टेक्स्ट फ़ाइल (.odt) को ओपन कर सकते हैं। की-बोर्ड शॉर्टकट CTRL+O के द्वारा भी फाइल को ओपन किया जा सकता है।
Home Tab
होम टैब को पांच ग्रुप में विभाजित किया गया है: Clipboard, Font, Paragraph, Insert और Editing.
Clipboard Options
इस ग्रुप में तीन ऑप्शन उपलब्ध हैं: Cut, Copy, Paste.
कट (Cut) : इस ऑप्शन से आप सिलेक्ट किए गए टेक्स्ट को एक जगह से दूसरी जगह पर कट कर पेस्ट कर सकते हैं। अन्य ऑप्शन हैं - की-बोर्ड शॉर्टकट CTRL+X या माउस राइट क्लिक => क्लिक Cut
कॉपी (Copy) : सिलेक्ट किए गए टेक्स्ट को कॉपी कर अन्य जगह पर पेस्ट करने के लिए। अन्य ऑप्शन हैं - की-बोर्ड शॉर्टकट CTRL+C या राइट माउस क्लिक => क्लिक Copy)।
पेस्ट (Paste) : आप सिलेक्ट किए गए टेक्स्ट को कट या कॉपी कर अन्य जगह पर पेस्ट कर सकते हैं। अन्य ऑप्शन हैं - की-बोर्ड शॉर्टकट CTRL+V या राइट माउस क्लिक करें, Paste
पेस्ट स्पेशल (Paste Special) : पेस्ट (Paste) फ़ंक्शन के नीचे एक एरो हैं, जिसमें Paste और Paste Special दो ऑप्शन हैं। किसी टेक्स्ट को कॉपी कर उसे अन्य फॉर्मेट जैसे अनफ़ॉर्मेट टेक्स्ट, पिक्चर अथवा रिच टेक्स्ट फॉर्मेट में पेस्ट करने के लिए Paste Special का उपयोग किया जाता हैं। की-बोर्ड शॉर्टकट ALT + CTRL + V का प्रयोग किया जाता है।
Font Group
फ़ॉन्ट ग्रुप से आप सिलेक्ट किए गए टेक्स्ट को कई फ़ॉन्ट स्टाइल, फ़ॉन्ट कलर, एवं करैक्टर केस का प्रयोग कर सकते हैं। फॉन्ट वह स्टाइल है जो किसी भी टेक्स्ट या सिंबल को स्क्रीन पर अलग डिज़ाइन के रूप में प्रदर्शित करता है।
फ़ॉन्ट (Font) : वर्डपैड में डिफ़ॉल्ट फ़ॉन्ट Calibri है। किसी अन्य फ़ॉन्ट स्टाइल को ऐरो पर क्लिक कर सिलेक्ट किया जा सकता है।
फ़ॉन्ट साइज़ (Font Size) : डिफ़ॉल्ट फ़ॉन्ट साइज 11 है। अन्य फ़ॉन्ट साइज को ऐरो पर क्लिक कर सिलेक्ट किया जा सकता है।
फ़ॉन्ट साइज़ बटन (Font Size Button) : Capital A एवं Small A दो फॉण्ट साइज़ बटन हैं। कैपिटल A सिलेक्ट किए गए टेक्स्ट के फ़ॉन्ट साइज़ को बड़ा करेगा, छोटा A सिलेक्ट किए गए टेक्स्ट के फ़ॉन्ट साइज़ को कम करेगा। फ़ॉन्ट साइज़ को शॉर्टकट की SHIFT+ CTRL + > द्वारा बढ़ाया एवं SHIFT+ CTRL + < द्वारा छोटा किया जा सकता है।
बोल्ड (Bold) : बोल्ड बटन B से सिलेक्ट किया गया टेक्स्ट बोल्ड होगा, शॉर्टकट की CTRL + B है।
इटैलिक (Italic) : इटैलिक बटन I से सिलेक्ट किया गया टेक्स्ट इटैलिक होगा, शॉर्टकट की CTRL + I है।
अंडरलाइन (Underline) : अंडरलाइन बटन U से सिलेक्ट किया गया टेक्स्ट अंडरलाइन होगा, शॉर्टकट की CTRL + U है।
स्ट्राइक थ्रू (strikethrough): स्ट्राइक थ्रू बटन abc से सिलेक्ट किए गए टेक्स्ट के बीच में से एक लाइन खींची जाती है, सामान्यतः यह एडिटिंग के लिए डिलीट किए जाने वाले टेक्स्ट के लिए उपयोग की जाती है।
सबस्क्रिप्ट (Subscript): सबस्क्रिप्ट बटन X2 से सिलेक्ट किए गए टेक्स्ट को सबस्क्रिप्ट किया जाता है, शॉर्टकट की CTRL + = है।
सुपरस्क्रिप्ट (Superscript): सुपरस्क्रिप्ट बटन X2 से सिलेक्ट किए गए टेक्स्ट को सुपरस्क्रिप्ट किया जाता है, शॉर्टकट की SHIFT + CTRL + = है।
टेक्स्ट कलर (Text Colour) : टेक्स्ट कलर बटन A से सिलेक्ट किए गए टेक्स्ट के कलर को बदलने के लिए डाउन ऐरो पर क्लिक कर कलर सिलेक्ट कर सकते हैं।
टेक्स्ट हाइलाइटर (Text Highlighter): टेक्स्ट हाइलाइटर बेन Pencil से सिलेक्ट किए गए टेक्स्ट को हाइलाइट करने के लिए आप इस हाइलाइटर का उपयोग कर सकते हैं। डाउन ऐरो पर क्लिक कर आप 12 अलग-अलग कलर्स में से चुन सकते हैं।
Paragraph Group
पैराग्राफ (Paragraph) ग्रुप के साथ, पैराग्राफ को निम्नानुसार फॉर्मेट कर सकते हैं :-
इंडेंट्स (Indents) : किसी पैराग्राफ के मार्जिन को सेट करने के लिए इंडेंट्स का उपयोग किया जाता है, इंडेंट्स के द्वारा पैराग्राफ के लेफ्ट अथवा राईट मार्जिन के स्पेस को सेट किया जाता है। वर्डपैड इसके लिए दो ऑप्शन उपलब्ध कराता है।
डिक्रीज इंडेंट (Decrease Indent) : इस ऑप्शन से लेफ्ट मार्जिन के स्पेस को सेट किया जाता है। यह ऑप्शन लिस्ट हेतु उपयोगी होता है।
इनक्रीज इंडेंट (Increase Indent): इस ऑप्शन से राईट मार्जिन के स्पेस को सेट किया जाता है। डिफ़ॉल्ट रूप से इंडेंट 0.5 सेमी का स्पेस सेट करता है।
लिस्ट (List): फाइल में लिस्ट बनाने के लिए इसका उपयोग करते हैं, इसके द्वारा लिस्ट आइटम्स को नंबर या बुलेट दे सकते हैं।
लाइन स्पेसिंग (Line Spacing) : टेक्स्ट की लाइन के बीच के स्पेस को सेट करने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है, यहाँ से दो लाइन के बीच में 1, 1.15,1.5 एवं 2 लाइन का स्पेस दिया जा सकता है। शॉर्टकट की के रूप में सिंगल लाइन स्पेस के लिए CTRL + 1, 1.5 लाइन स्पेस के लिए CTRL + 5 एवं डबल लाइन स्पेस के लिए CTRL + 2 का उपयोग किया जाता है।
टेक्स्ट एलाइनमेंट : डॉक्यूमेंट में टेक्स्ट एलाइनमेंट के लिए इन ऑप्शन का प्रयोग किया जाता है, विंडोज के सभी प्रोग्राम्स में यह उपलब्ध होता है।
लेफ्ट एलाइन (Left Align) : सिलेक्ट किए गए टेक्स्ट को लेफ्ट एलाइन करने के लिए प्रयोग किया जाता है, इससे जो भी टेक्स्ट सिलेक्ट किया जाता है वह पेज के लेफ्ट साइड की और एक लाइन में सीधा रहता है। शॉर्टकट की CTRL + L है।
सेण्टर एलाइन (Center Align) : सिलेक्ट किया गया टेक्स्ट सेंटर में लाने के लिए इसे प्रयोग करते हैं, शॉर्टकट की CTRL + E है।
राईट एलाइन (Right Align) : सिलेक्ट किए गए टेक्स्ट को राइट से अलाइन करने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है, शॉर्टकट की CTRL + R है।
जस्टिफ़ाय Justified: सिलेक्ट किए गए टेक्स्ट को जस्टिफाई किया जाता है जिसमें टेक्स्ट लेफ्ट और राइट दोनों साइड से एलाइन हो जाता है, पैराग्राफ में इस ऑप्शन का प्रयोग किया जाता है। शॉर्टकट की CTRL + J है।
पैराग्राफ डायलॉग बॉक्स : इस बटन पर क्लिक करने पर पैराग्राफ डायलॉग बॉक्स ओपन हो जाता है, जिसके द्वारा पैराग्राफ की सभी सेटिंग एक साथ सिलेक्ट की जा सकती हैं। इसके द्वारा इंडेंट्स, लाइन स्पेसिंग, एलाइनमेंट एवं टैब्स को सेट किया जा सकता है।
Insert Group
इन्सर्ट ग्रुप से वर्डपैड डॉक्यूमेंट में पिक्चर, माइक्रोसॉफ्ट पेंट ड्राइंग, डेट एवं टाइम के साथ साथ कंप्यूटर में इनस्टॉल अन्य प्रोग्राम्स के ऑब्जेक्ट्स को इन्सर्ट कर सकते हैं।-
पिक्चर (Picture) : वर्डपैड डॉक्यूमेंट में इमेज इंसर्ट करने के लिए यह ऑप्शन हैं। पिक्चर बटन पर क्लिक करने पर डायलॉग बॉक्स ओपण होता है जिसके द्वारा निर्धारित स्थान से इमेज को सिलेक्ट कर इन्सर्ट कर सकते हैं।
पेंट ड्राइंग (Paint Drawing) : विंडोज के पेंट प्रोग्राम में ड्राइंग बना कर यहाँ इन्सर्ट कर सकते हैं। यह बटन विंडोज पेंट की प्रोग्राम विंडो ओपन कर देता है जिससे आप आसानी से ड्राइंग बना सकते हैं।
डेट / टाइम (Date and Time) : वर्डपैट डॉक्यूमेंट में कर्सर पोजीशन पर करंट डेट / टाइम इन्सर्ट कर सकते हैं। बटन पर क्लिक कर फॉर्मेट सिलेक्ट करने पर उसी फॉर्मेट में डेट / टाइम आ जाता है।
इन्सर्ट ऑब्जेक्ट (Insert object) : कंप्यूटर सिस्टम में इनस्टॉल अन्य प्रोग्राम्स एवं माइक्रोसॉफ्ट पैकेज के ग्राफ, टेक्स्ट, चार्ट, इक्वेशान जैसे ऑब्जेक्ट को यहां से इन्सर्ट कर सकते हैं।
Editing Group
इस ग्रुप में निम्न ऑप्शन उपलब्ध हैं –
Find and Replace
फाइंड (Find) : इस फ़ंक्शन का उपयोग किसी भी शब्द को तुरंत ढूंढने के लिए कर सकते हैं, शॉर्टकट की CTRL + F है।
रिप्लेस (Replace) : इस फ़ंक्शन का उपयोग किसी भी शब्द को ढूंढ कर उसकी जगह नया शब्द बदलने के लिए कर सकते हैं, शॉर्टकट की CTRL + H है।
सिलेक्ट आल (Select All) : यह बटन डॉक्यूमेंट के सारे टेक्स्ट को सिलेक्ट करता है, शॉर्टकट की CTRL + A है।
View Tab
Zoom
ज़ूम ऑप्शन द्वारा वर्डपैड डॉक्यूमेंट को ज़ूम इन एवं ज़ूम आउट कर के देखा जा सकता है, इसके लिए सम्बन्धित ज़ूम बटन पर क्लिक किया जा सकता है. इसके मुख्य बटन हैं
ज़ूम इन (Zoom in) : वर्डपैड डॉक्यूमेंट को ज़ूम इन कर आप बड़ा कर देख सकते हैं।
ज़ूम आउट (Zoom out) : वर्डपैड डॉक्यूमेंट को ज़ूम आउट कर आप छोटा कर देख सकते हैं।
100% बटन : नॉर्मल साइज में वर्डपैड डयॉक्युमेंट को देखने के लिए 100% बटन पर क्लिक करें।
Show or Hide
इस ग्रुप से आप रूलर (Ruler) और स्टेटस बार (Status bar) को हाइड या अनहाइड कर सकते हैं। डिफ़ॉल्ट रूप से Ruler और Status bar के चेक बॉक्स सिलेक्ट होते हैं, मतलब दे आपको दिखाई देते हैं। इन चेक बॉक्स को अनटिक करने पर वे हाइड हो जाएंगे।
Settings
सेटिंग्स ऑप्शन में वर्ड रैप (Word Wrap) और मेज़रमेंट सेटिंग्स (Measurement Settings) को परिवर्तित किया जा सकता है. इसके मुख्य ऑप्शन हैं:
वर्ड रैप (Word Wrap) : वर्डपैड में वर्ड रैप ऑप्शन के अंतर्गत नो रैप (No Wrap), रैप टू विंडो (Wrap to window) में डॉक्यूमेंट विंडो के अनुसार रैप होगा एवं रैप टू रूलर (Wrap to ruler) ऑप्शन में रूलर के अनुसार रैप होता है।
मेज़रमेंट सेटिंग्स (Measurement Settings) : मेज़रमेंट सेटिंग्स में यूनिट को सिलेक्ट किया जा सकता है इसमें सेंटीमीटर (CM), इंच (Inhces), पॉइंट (Points) अथवा पीकास (Picas) का सिलेक्शन किया जा सकता है |