High Court of Chhattisgarh (छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय), बिलासपुर ने जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (Junior Judicial Assistant - JJA) और जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (Computer) के पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत विज्ञापन (Adv. No. 04/II-14-1/2025) जारी किया है। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी (Govt Jobs in Chhattisgarh) की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक शानदार अवसर है।
1. महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates) - HJJA25
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया CG Vyapam की आधिकारिक वेबसाइट पर होगी।
ऑनलाइन आवेदन शुरू (Apply Online Starts): 31.10.2025 (शुक्रवार)
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date to Apply): 25.11.2025 (मंगलवार), शाम 5:00 बजे तक
त्रुटि सुधार अवधि (Application Error Correction): 26.11.2025 से 28.11.2025, शाम 5:00 बजे तक
एडमिट कार्ड जारी (Admit Card Release): 29.12.2025 (सोमवार)
लिखित परीक्षा की संभावित तिथि (Tentative Exam Date): 04.01.2026 (रविवार)
परीक्षा का समय (Exam Time): 11:00 AM से 1:15 PM
परीक्षा केंद्र (Exam Centers): बिलासपुर (Bilaspur) और रायपुर (Raipur)
2. रिक्तियों का विवरण एवं योग्यता (Vacancy Details & Eligibility)
(A) Junior Judicial Assistant (JJA)
कुल पद (Total Posts): 124
वेतनमान (Pay Matrix): Level-4 (₹19500-62000)
योग्यता (Qualification): किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) + 1 वर्ष का कंप्यूटर डिप्लोमा कोर्स (DCA/Equivalent)।
(B) Junior Judicial Assistant (Computer)
कुल पद (Total Posts): 09
वेतनमान (Pay Matrix): Level-4 + ₹200 Special Pay
योग्यता (Qualification): किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) + पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कंप्यूटर (PGDCA/Equivalent)।
आयु सीमा (Age Limit)
न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
अधिकतम आयु: 30 वर्ष (01.01.2025 को)
छत्तीसगढ़ के मूल निवासी: अधिकतम 40 वर्ष तक छूट।
3. चयन प्रक्रिया (Selection Process) और Skill Test Details
चयन सूची (Final Select List) केवल स्किल टेस्ट (Phase II) में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
Phase I: स्क्रीनिंग टेस्ट (Screening Test)
टेस्ट: 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ)
नकारात्मक अंकन (Negative Marking): कोई माइनस मार्किंग नहीं है।
महत्वपूर्ण: इस टेस्ट के अंक अंतिम मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़े जाएंगे।
Phase II: स्किल टेस्ट (Skill Test)
टेस्ट Open Source Operating System (Ubuntu) के साथ Word Processor Libre Office पर होगा।
| पद (Post) | टेस्ट का प्रकार (Test Type) | अवधि (Duration) | अंक (Marks) | |
| JJA (Computer) | English Typing Test: 500 शब्द (Words) | 20 Minutes | 50 Marks | |
| Junior Judicial Assistant (JJA) | English Typing Test: 300 शब्द (Words) | 10 Minutes | 25 Marks | |
| Junior Judicial Assistant (JJA) | Hindi Typing Test: 250 शब्द (Words) | 10 Minutes | 25 Marks |
4. आवेदन शुल्क (Application Fee)
जनरल (General) / UR: ₹350.00
ओबीसी (OBC): ₹250.00
SC/ST/दिव्यांग (Divyang): ₹200.00
शुल्क वापसी: छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं, उनका शुल्क वापस कर दिया जाएगा।
Hi, Please do not spam in Comment