Type Here to Get Search Results !

मण्डी बोर्ड में उप निरीक्षक के पदों पर सीधी भर्ती 2026

0

छ.ग. राज्य कृषि विपणन (मण्डी) बोर्ड में उप निरीक्षक के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु राज्य मंडी बोर्ड सेवा विनियम 1998 के विनियम 12 (एक) अनुसार किये जाने हेतु उम्मीदवारों से व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापमं) रायपुर छ.ग. द्वारा निर्धारित आवेदन पत्र ऑनलाइन आमंत्रित किये जाते हैं। पदों का विवरण नीचे तालिका में दर्शित है :


📅 महत्वपूर्ण तिथियाँ

विवरणतिथि / समय
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि06.02.2026 (शुक्रवार)
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि27.02.2026 (शुक्रवार) सायं 5:00 बजे तक
त्रुटि सुधार (Correction Date)28.02.2026 से 02.03.2026 सायं 5:00 बजे तक
परीक्षा की संभावित तिथि26.04.2026 (रविवार)
परीक्षा का समयपूर्वान्ह 10:00 से 12:15 बजे तक
व्यापम वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी करने की संभावित तिथि20.04.2026 (सोमवार)
परीक्षा केन्द्र16 जिला मुख्यालयों में

🏢 विभाग का नाम

  • छ.ग. राज्य कृषि विपणन (मण्डी) बोर्ड


📋 पदों का विवरण

  • उपनिरीक्षक 200 पद

🎓 शैक्षणिक योग्यता

  1. मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। 
  2. अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने से पहले विज्ञापन में वर्णित आवश्यक शैक्षणिक अर्हताओं एवं आयु की जांच कर स्वयं सुनिश्चित कर लें एवं अर्हता की समस्त शर्तों को पूरा करने की स्थिति से पूर्णतया संतुष्ट होने पर ही वे आवेदन पत्र भरें। परीक्षा में सम्मिलित करने का अर्थ यह कदापि नहीं होगा कि अभ्यर्थी को अर्ह मान लिया गया है। चयन किसी भी स्तर पर अभ्यर्थी के अनर्ह पाये जाने पर उसका आवेदन पत्र बिना कोई सूचना दिये निरस्त कर उसकी अभ्यर्थिता समाप्त कर दी जायेगी। 
  3. पद के लिये आवश्यक शैक्षणिक अर्हताओं का प्रमाण-पत्र यथा स्नातक /स्नातकोत्तर उपाधि आदि जो संबंधित पद के लिये आवश्यक है कि स्वप्रमाणित अथवा किसी राजपत्रित अधिकारी द्वारा प्रमाणित प्रतिलिपियां अभ्यर्थी यह सुनिश्चित कर ले कि आवेदित पद हेतु वांछित आवश्यक शैक्षणिक अर्हताओं को अंतिम तिथि तक धारित करना आवश्यक है।


💰 वेतन

  • लेवल-06 (25300-80500)


🔞 आयु सीमा

  • छ.ग.मूल / स्थानीय निवासी अभ्यर्थी की आयु दिनांक 01.01.2026 को 21 वर्ष से कम तथा 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, अन्य विशेष वर्गों के लिये राज्य शासन द्वारा निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम एवं अधिकतम होगी।
  • छ.ग. शासन द्वारा अनुसूचित जनजाति / अनुसूचित जाति /अन्य पिछडा वर्ग (गैर क्रीमीलेयर) / महिला आदि के लिए दिए गए छूट अधिकतम 45 वर्ष की आयु की सीमा तक रहेगी। अतः आवेदक अपने आयु सीमा में छूट हेतु शासकीय नियमों निर्देशों को भली भांति अध्ययन कर लें एवं उसके प्रमाण स्वरूप आवश्यक स्व प्रमाणित दस्तावेज सत्यापन के समय उपलब्ध करावे
  • आयु संबंधी प्रमाण के लिये सामान्यतः हाई स्कूल / हायर सेकण्डरी स्कूल अथवा मैट्रिकुलेशन सर्टिफिकेट अथवा तत्सम अर्हता का प्रमाण पत्र मान्य होगा। अन्य प्रमाण पत्र मान्य नहीं होंगे। 

📝 आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)


परीक्षा शुल्क के सम्बंध में - 

अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पद्धति से करना है । छत्तीसगढ़ शासन, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नया रायपुर के पत्र क्र. एफ 5-20/2015/जन.नि. / 42 नया रायपुर, दिनांक 14.12.2015 के अनुपालन में व्यापम द्वारा जारी आदेश क्र. / 2830 / स्था./ व्यापम / 2015/रायपुर, दिनांक 17.12.2015 अनुसार परीक्षा शुल्क लिया जा रहा है । 
  • सामान्य वर्ग रु. -350.00
  • अन्य पिछड़ा वर्ग - रू. 250.00 
  • अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति / दिव्यांग – रू.200.00 

छ.ग. शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर का पत्र क्र. क्रमांक RULE-8/2/2024- GAD-1 दिनांक 21.04.2025 के परिपालन में परीक्षा परिणाम जारी होने के उपरांत छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी परीक्षार्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होंगे, उन्हें उनके द्वारा दी गई परीक्षा शुल्क की राशि उसी बैंक खाता में वापस की जायेगी, जिस बैंक खाता से अभ्यर्थी ने परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है ।

📎 महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

👉 आधिकारिक अधिसूचना देखें
🖊️ ऑनलाइन आवेदन करें
🌐 आधिकारिक वेबसाइट

📢 नोट: नवीनतम सरकारी नौकरियों की जानकारी के लिए Sarkari Job CG पर रोजाना विजिट करें।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Bottom Post Ad

Show ad in Posts/Pages

WhatsApp