Type Here to Get Search Results !

सहायक ग्रेड-3 के नियमित रिक्त पद पर नियुक्ति हेतु विज्ञापन

0
कार्यालय कलेक्टर (महिला एवं बाल विकास विभाग) संयुक्त कलेक्टोरेट परिसर, जिला-बालोद (छ.ग.) ने सहायक ग्रेड-3 के 1 पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 05/03/2026 से 20/03/2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


📅 महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • प्रारंभिक तिथि 05-03-2026
  • अंतिम तिथि 20-03-2026

🏢 विभाग का नाम

  • महिला एवं बाल विकास विभाग


📋 पदों का विवरण

  • सहायक ग्रेड-3 के पद

🎓 शैक्षणिक योग्यता

  1. मान्यता प्राप्त शिक्षा मण्डल से (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण
    अथवा
    पुरानी हायर सेकण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण के साथ मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय के स्नातक पाठ्यक्रम की प्रथम वर्ष की परीक्षा उत्तीर्ण । 
  2. मान्यता प्राप्त संस्था से डाटा एन्ट्री आपरेटर / प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा / प्रमाण पत्र । 
  3. कम्प्यूटर में हिन्दी टायपिंग का 5000 की (Key) डिप्रेशन प्रतिघंटा की गति (गति के संबंध में कौशल परीक्षा ली जाएगी)। 
  4. मान्यता प्राप्त मण्डल /संस्था अथवा छत्तीसगढ़ शीघ्रलेखन मुद्रलेखन परीक्षा परिषद से (कम्प्यूटर एवं साफ्टवेयर के माध्यम से) हिन्दी अथवा अंग्रेजी मुद्रलेखन में 5000 की (KEY) डिप्रेशन प्रतिघंटा की गति (गति के संबंध में कौशल परीक्षा ली जाएगी) का प्रमाण पत्र ।
    सहायक ग्रेड 03 पद हेतु शासकीय सेवा में नियुक्ति हेतु राज्य शासन ने निम्नलिखित संस्थाओं द्वारा जारी 

कम्प्यूटर विषय में परीक्षा उत्तीर्ण प्रमाण पत्र को मान्य किया गया है :-
  • मान्यता प्राप्त आई.टी.आई. से कम्प्यूटर आपरेटर एण्ड प्रोग्राम असिस्टेंट व्यवसाय में प्रदत्त एक वर्षीय डिप्लोमा /सर्टिफिकेट । 
  • मान्यता प्राप्त बोर्ड ऑफ टेक्नीकल एजुकेशन / राज्य तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान किया गया कम्प्यूटर साईस / इन्फोर्मेशन टेकनालॉजी / माडर्न आफिस मैनेजमेंट का डिप्लोमा (2 वर्ष से अन्यून)
  • वैधानिक रूप से गठित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / डीम्ड युनिवर्सिटी /इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय, भोज विश्वविद्यालय द्वारा प्रदत्त कम्प्यूटर साइंस /इन्फोर्मेशन टेकनालॉजी /कम्प्यूटर एप्लीकेशन में एक वर्षीय पी.जी. डिप्लोमा स्नातक अथवा स्नात्कोत्तर उपाधि 


💰 वेतन

पदनाम - सहायक ग्रेड 03 (तृतीय श्रेणी) 
कुल रिक्त पदों की संख्या-01, 
वेतनमान 5200-20200 वेतन ग्रेड 1900 (वेतन मैट्रिक्स लेवल क्रमांक 04)


🔞 आयु सीमा

  • उपरोक्त सभी सवर्गीय पदों के लिये उम्मीदवार की आयु दिनांक 01/01/2026 को 18 वर्ष से कम नहीं हो तथा छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग रायपुर के पत्र क्रमांक एफ 3-2/2015/1-3/ एक दिनांक 18.01.2024 द्वारा छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित है।

📝 आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)

  1. आवेदक लिफाफे के उपर आवेदित पद का नाम जाति वर्ग तथा आवेदक का नाम व पता, पिन कोड सहित स्पष्ट रूप से अवश्य लिखें। साथ ही अभ्यर्थी को स्वयं का पता लिखा 10/- रू.का डॉक टिकिट लगा एक खाली लिफाफा 9x4 के आकार का अनिवार्य रूप से आवेदन के साथ सलंग्न करना होगा।
  2. आवेदन पत्र में नियत स्थान पर स्वयं के द्वारा सत्यापित नवीनतम पासपोर्ट साईज का फोटो अनिवार्य रूप से चिपकायें। 
  3. आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी अर्हता, समक्ष प्राधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र व अन्य आवश्यक दस्तावेज स्वयं के द्वारा सत्यापित छायाप्रति संलग्न करना आवश्यक होगा।
  4. आवेदन पत्र निर्धारित प्रपत्र में दिनांक 05/03/2026 से दिनांक 20/03/2026 तक सायं 05:30 बजे तक पिन कोड-491226 “कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग जिला बालोद (छ.ग.) " के पते पर केवल रजिस्टर्ड डॉक अथवा स्पीड पोस्ट से भेजना अनिवार्य होगा। सामान्य डाक से प्राप्त एवं हाथों-हाथ आवेदन पत्र स्वीकार / मान्य नहीं किए जाएंगे। जो आवेदन पत्र विज्ञापन के साथ प्रकाशित प्रारूप /प्रपत्र एवं शर्तों के अनुसार नहीं होंगे उस पर विचार नहीं किया जाएगा।

📎 महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

👉 आधिकारिक अधिसूचना देखें
🖊️ ऑनलाइन आवेदन करें
🌐 आधिकारिक वेबसाइट

📢 नोट: नवीनतम सरकारी नौकरियों की जानकारी के लिए Sarkari Job CG पर रोजाना विजिट करें।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Bottom Post Ad

Show ad in Posts/Pages

WhatsApp