Type Here to Get Search Results !

Current Affairs in Hindi 28 November 2024

0
Current Affairs in Hindi 28 November 2024

1. हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा किस राज्य के उग्रवादी संगठन “उल्फा (ULFA)” पर पांच साल के लिए प्रतिबंध बढ़ा दिया गया है?
उत्तर: असम


2. केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा 27 नवंबर को कहां राष्‍ट्रीय अभियान- ‘बाल विवाह मुक्‍त भारत’ का शुभारंभ किया गया?
उत्तर: नई दिल्‍ली में


3. हाल ही में किसने लैंगिक सम्बंधी हिंसा के खिलाफ राष्ट्रीय अभियान- “नई चेतना 3.0” का शुभारंभ किया है?
उत्तर: केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान


4. भारत-यूरोपीय संघ ऊर्जा पैनल की 10वीं बैठक 21 नवंबर, 2024 को कहां आयोजित की गई?
उत्तर: ब्रुसेल्स में


5. भारतीय तटरक्षक बल 27-30 नवंबर तक कहां राष्ट्रीय समुद्री खोज और बचाव अभ्यास (SAREX-24) की मेजबानी कर रहा है?
उत्तर: कोच्चि


6. पहलवान बजरंग पुनिया को डोपिंग टेस्ट के लिए नमूना देने से इनकार करने के कारण कितने साल तक के लिए निलंबित कर दिया गया है?
उत्तर: 04 साल


7. हाल ही में केंद्र सरकार ने राज्यों के लिए आपदा न्यूनीकरण और क्षमता निर्माण परियोजनाओं के लिए कितने करोड़ रुपये की मंजूरी दी है?
उत्तर: 1115.67 करोड़


8. भारत के कोकिंग कोयले के आयात में ऑस्ट्रेलिया की हिस्सेदारी 80% से घटकर कितना हो गई है?
उत्तर: 54%


9. वर्तमान में कौन-सा देश दुग्ध उत्पादन में पहले स्थान पर है?
उत्तर: भारत


10. प्रतिवर्ष किस तारीख को 'लाल ग्रह दिवस' मनाया जाता है?
उत्तर: 28 नवंबर


11. हाल ही में किसने EVM के स्थान पर बैलेट पेपर की मांग करने वाली एक जनहित याचिका को खारिज कर दिया है?
उत्तर: सर्वोच्‍च न्‍यायालय


12. "बुनियादी पशुपालन सांख्यिकी - 2024" के अनुसार, 2022-2023 की तुलना में 2023-2024 में देश का दूध उत्पादन कितना प्रतिशत बढ़ा है?
उत्तर: 3.78%


13. पूर्वोत्तर क्षेत्र की पर्यटन संभावनाओं को उजागर हेतु किस राज्य में ‘12वें अंतरराष्‍ट्रीय पर्यटन मार्ट’ का आयोजन किया जा रहा है?
उत्तर: असम


14. हाल ही में सरकार ने ISRO को _____ 'शुक्रयान' वीनस ऑर्बिटिंग सैटेलाइट मिशन लॉन्च करने की मंजूरी दी है।
उत्तर: वर्ष 2028 में


15. निम्नलिखित में से कहां 26 नवंबर 2024 को पहली बार संविधान दिवस मनाया गया है?
उत्तर: जम्मू और कश्मीर



आज का सुविचार
खुद को समर्थ और संघर्ष के लिए तैयार रखें, क्योंकि संघर्ष ही हमें मजबूत बनाता है।


Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Bottom Post Ad

Show ad in Posts/Pages

WhatsApp