Type Here to Get Search Results !

Current Affairs in Hindi 29 November 2024

0
Current Affairs in Hindi 29 November 2024

1. प्रधानमंत्री ‘सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना’ के अंतर्गत छतों पर सौर प्रणाली लगाने के मामले में निम्नलिखित में से कौन सा राज्य शीर्ष स्थान पर है?
उत्तर: गुजरात

2. हाल ही में केंद्रीय मत्स्य मंत्रालय के पुरस्कारों में किस राज्य को ‘सर्वश्रेष्ठ समुद्री राज्य’ चुना गया है?
उत्तर: केरल

3. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान दिवस पर भारतीय संविधान के _____ अनुवाद का अनावरण किया है।
उत्तर: संस्कृत और मैथिली

4. हाल ही में अमेरिका के निर्वाचित राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने किसे कृषि मंत्री के रूप में नियुक्त किया है?
उत्तर: ब्रूक रोलिंस

5. हाल ही में भारत ने किस देश के साथ आर्थिक सुरक्षा पर पहली वार्ता आयोजित की है?
उत्तर: जापान

6. 28 नवंबर को हेमंत सोरेन ने झारखंड के ______ मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की है।
उत्तर: 14वें

7. भारत रोज़गार रिपोर्ट, 2024 के अनुसार शिक्षित युवाओं में बेरोज़गारी दर वर्ष 2022 में बढ़कर कितना प्रतिशत हो गई?
उत्तर: 65.7%

8. निम्नलिखित में से कौन सा बैंक वर्तमान में देश का दूसरा सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है?
उत्तर: पंजाब नेशनल बैंक

9. 43वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF), 2024 का थीम था-
उत्तर: “2047 में विकसित भारत”

10. प्रतिवर्ष किस तारीख को 'अंतर्राष्ट्रीय जगुआर दिवस' मनाया जाता है?
उत्तर: 29 नवंबर

11. वर्ष 2012-13 से 2022-23 तक भारतीय अर्थव्यवस्था की औसत वृद्धि कितना प्रतिशत दर्ज की गई?
उत्तर: 6.34%

12. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 नवंबर को किस राज्य में पुलिस महानिदेशकों और पुलिस महानिरीक्षकों के ‘अखिल भारतीय सम्मेलन’ में शामिल होंगे?
उत्तर: ओडिशा

13. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने किस तारीख को ‘विश्व संयुक्त जुड़वाँ दिवस’ घोषित करने का निर्णय लिया है?
उत्तर: 24 नवंबर

14. हाल ही में वामपंथी नेता यामांडू ओरसी को किस देश का नया राष्ट्रपति चुना गया है?
उत्तर: उरुग्वे

15. निम्नलिखित में से किसे FABA लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, 2024 से सम्मानित किया गया है?
उत्तर: अरविंद सुब्रमण्यन

आज का सुविचार
"अगर आपका लक्ष्य आपके लिए महत्वपूर्ण है, तो उसे हासिल करने के लिए कोई भी समस्या बड़ी नहीं होती।"


Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Bottom Post Ad

Show ad in Posts/Pages

WhatsApp